Breaking News

लोकतांत्रिक ढंग से स्थापित सरकार, को अस्थिर करने का प्रयास: फागु बेसरा

रामगढ़झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा ने कहा कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है।इस काम में केन्द्र सरकार पूरी मदद कर रही है। केन्द्र सरकार की एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय इडी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। झारखंड में केन्द्र सरकार जिस तरीके से इडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उसके पीछे अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच से ज्यादा भाजपा द्वारा सत्तारूढ़ दल पर दबाव बढ़ाना है। ताकि वे भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें। अब भाजपा गठबंधन सरकार के पार्टनर कांग्रेस जो सबसे सोफ्ट टारगेट है। उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है।
हाल में पश्चिम बंगाल में तीन विधायकों की लाखों रुपए कैश के साथ हुई गिरफ्तारी और इन विधायकों का भाजपा शासित राज्य असम में जाना एक बड़े षड़यंत्र को उजागर करता है।
राज्य विधानसभा का सत्र जो समाप्त हुआ बेकार के हंगामे और बिपक्षी पार्टी भाजपा के गैर संसदीय चरित्र की भेंट चढ़ गई कुल मिलाकर झारखंड में हेमन्त सोरेन के सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …