Breaking News

75 वें आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चलाएगी भाजपा:अशोक यादव

हज़ारीबाग। रविवार भाजपा राष्ट्रीय प्रदेश द्वारा निर्देशित जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मंडल में 75वें आज़ादी का अमृत महोत्सव के निमित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडल के नए एवं पुराने सभी साथियों को सूचित करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी लेने का आग्रह करेंगे।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, पार्टी के सभी सातो मोर्चा के जिला अध्यक्ष , पदाधिकारी, मंडल प्रभारी ,मंडल पालक एवं कनिष्ठ,वरिष्ठ कार्यकर्ता गण को कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि 7, 8 अगस्त दो दिनों के अंदर सभी मंडल अध्यक्ष दुबारा अपने- अपने मंडल में बैठक कर सभी कार्यक्रमों को सूची बद्ध करें एवं कार्यक्रम को सफल बनावे।9 अगस्त को सभी मंडल में शहीद महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं साफ सफाई कार्यक्रम को करना सुनिश्चित करे।मंडलों में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी ,शहीद परिवारों एवं इलाके के सम्मानित लोगों के बीच दल बल के साथ जाकर हाथों में तिरंगा झंडा देकर उनको सम्मान दें।10 अगस्त को समय करिब 8 बजे सुबह युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकालना सुनिश्चित करें।मोटरसाइकिल रैली सभी मंडल के मुख्यालय मे करना सुनिश्चित करें।11, 12 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से प्रभात फेरी भाजपा के नेतृत्व में सभी भाजपा परिवार के साथ साथ पंचायत मंडल मुख्यालय मे जन समर्थन को लेकर सभी के हाथ में तिरंगा झंडा, वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम सबको सम्मति दे भगवान गीत गाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें।14 अगस्त 2022 की संध्या को देश के बंटवारा के विरोध में हाथ में झंडा लेकर मौन जुलूस निकालकर प्रतीकात्मक विरोध करने का कार्यक्रम सुनिश्चित करें / यह कार्यक्रम सभी मंडल के मुख्यालय में होना सुनिश्चित है।13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा “अभियान के अंतर्गत घर- घर झंडा लगाना है एवं सभी मंडल अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने मंडल मुख्यालय में 15 अगस्त को तिरंगा फहराना है इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने दल बल के साथ युद्ध स्तर पर लग कर कार्यक्रम को यादगार व ऐतिहासिक बनाना सुनिश्चित करें।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …