Breaking News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भुरकुंडा में अंचल सम्मेलन संपन्न

भुरकुंडा (रामगढ़)। आज 7 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू का 23 वॉ अंचल सम्मेलन कॉमरेड एस डी शर्मा सभागार भुरकुंडा भाकपा कार्यालय में आयोजित किया गया।
संगठन का झंडा तोलन एवं शहीद वेदी में पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता 3 सदस्य मंडल द्वारा किया गया। नरेश मंडल, नौशाद हुसैन, मनोज कुमार महतो द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर में भाकपा राज्य सचिव महेंद्र पाठक प्ररिवेक्षक के रूप में चितरंजन महतो एवं भाकपा जिला सचिव कॉमरेड विष्णु कुमार उपस्थित रहे।
महेंद्र पाठक ने वर्तमान राजनीति रूप से देश के अंदर जो संकट के बादल है उससे जनता बहुत ही असहाय महसूस कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक उपकरणों को बेचना निजीकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। जनता रोज मरे के साधनों को जुटाने में भी अक्षम हो गई है जहां गरीब जनता असहाय महसूस कर रही।
वही विष्णु कुमार ने कार्य रिपोर्ट रखते हुए संगठन को मजबूत एवं संघर्षशील प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। संगठन में युवाओं की भागीदारी संगठन एवं आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
एटक नेता कॉमरेड नरेश मंडल ने कहा मजदूर किसान विरोधी नीतियों के द्वारा आज देश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है जिसे लेकर मजदूर वर्ग को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

वही इस सम्मेलन में 31 सदस्य कमेटी का गठन किया गया।अंचल सचिव कॉमरेड मनोज कुमार महतो को बनाया गया एवं सहायक सचिव कॉमरेड पोचाई प्रसाद व कॉमरेड नारायण प्रजापति को बनाया गया। मीडिया प्रभारी कॉमरेड अभिमन्यु महतो को बनाया गया।
साथ ही साथ बुलंद नारों से संगठन की सकलता को लेकर संपन्न किया गया वहीं आगामी 28 अगस्त जिला सम्मेलन को लेकर तैयारी एवं चयन किया गया।
इस मौके पर महेंद्र पाठक, विष्णु कुमार, नरेश मंडल, मनोज कुमार महतो, नौशाद हुसैन, नारायण प्रजापति, संतोष मुंडा, मनोज पहान, अभिमन्यु महतो, रमेश कुमार महतो, प्रेम पासवान, चिरंजन महतो, मंगल नायक, राजेश साव, राजकिशोर बेदिया, विजय राम, विजय कुमार, नरेश बेदिया, प्रभात कुमार महतो, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुमार साव, नारायण प्रजापति, किशोर तिर्की आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …