Breaking News

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडे

रामगढ़ झारखंड के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉक्टर यदुनाथ पांडे अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान देश की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात किया है। शिक्षा मंत्री से डॉक्टर पांडे ने देश की नई शिक्षा नीति पर चर्चा किया है। शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डॉक्टर पांडे को नई शिक्षा नीति से संबंधित एक पुस्तक प्रदान किया है।

इस संबंध में रविवार को डॉ यदुनाथ पांडे रामगढ़ में स्थित अपने कार्यालय में बातचीत के क्रम में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।
वहीं दूसरी तरफ अपने आवासीय कार्यालय में डॉक्टर यदुनाथ पांडे ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुन उसका निराकरण करने के लिए कदम उठाया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के मौके पर घर-घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है। हम सभी लोग मिलकर इस अभियान में जुटे हैं। घर-घर में तिरंगा लहराया जाएगा।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …