Breaking News

शिव मंदिर, बांका पहुंचे सदर विधायक, कांवरियों के जत्थे को गोंदा डैम के लिए किया रवाना

बोल बम और ओम नमः शिवाय के नारे से गुंजायमान हुआ वातावरण

हजारीबाग। पावन माह सावन की आखिरी सोमवारी के अवसर पर आज सदर विधानसभा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा। विभिन्न शिवालयों में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सरोबार दिख रहें हैं ।सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड स्थित बांका शिव मंदिर में हो रहें रुद्राभिषेक अनुष्ठान में सदर विधायक मनीष जायसवाल सुबह ही शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। यहां पंहुचने पर विधायक मनीष जायसवाल का स्थानीय लोगों ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान व स्वागत किया। तत्पश्चात बांका मंदिर से गोंदा डैम के लिए कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। बड़ी संख्या में माता- बहनों के साथ लोग भक्ति भाव में सराबोर होकर जल यात्रा के लिए गाजे- बाजे और ढोल- ताशे के साथ निकले। भक्तजन गौदा डैम से जल उठा कर पुनः वापस बांका शिव मंदिर पंहुचकर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे ।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। लोग भक्ति भाव के साथ खाली पांव पैदल चलकर जलाशय पहुंचते हैं और वहां से जल उठा कर बोल बम के नारे के साथ सिवालय पहुंचकर जलाभिषेक कर मनोरथ की कामना करते हैं। भगवान भोलेनाथ लोगों की मुरादे भी पूरी करते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थकगण भी मौजूद रहे ।

 

Check Also

हजारीबाग में अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

🔊 Listen to this हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर बंशीलाल चौक स्थित एक …