Breaking News

झामुमो ने शहीद निर्मल महतो के 35 वी शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

निर्मल महतो और उनके परिवार का ॠणी है पूरा झारखण्ड:विनोद पांडेय

रांचीआज 08 अगस्त को झामुमो राँची जिला समिति द्वारा झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष रहे वीर शहीद निर्मल महतो की 35वीं शहादत दिवस पर निर्मल महतो चौक में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।मौके पर विशेष रूप से उपस्थित झामुमो के केन्द्रीय नेता एवं झारखण्ड सरकार में समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय उपस्थित मीडिया के मित्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्मल महतो ने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष रहते हुए झारखण्ड आन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाया था। आज आजाद झारखण्ड में चैन की सांस ले रहे हैं तो निर्मल दा का बहुत बड़ा योगदान है। उनका झारखण्ड के प्रति संवेदनशीलता के कारण ही अलग राज्य का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ही झारखण्ड आन्दोलन की मजबूती हेतु आजसु (आल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) का भी गठन किया था। पार्टी और राज्य के लिए निर्मल महतो केB परिवार ने जो बलिदान दिया है बेकार नहीं जाएगा। झामुमो सहित पूरा झारखण्ड उनका ॠणी है। आज के दिन पूरा झारखण्ड उनको नमन करता। पूरे राज्य में जगह-जगह पर अनेकों कार्यक्रम किक जाते हैं। सिर्फ झारखण्ड ही नहीं पूरे देश में आज उनके शुभचिन्तकों की कतार लगी हुई है।
इस मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू , जिला उपाध्यक्ष बीरु तिर्की , अश्विनी शर्मा , जनक नायक , बीरु साहू , रामानंद बेदिया , संगठन सचिव लालजाय नाथ शाहदेव, जुल्फिकार खान , आदिल इमाम , डॉ तालकेश्वर महतो, डॉ बबलु राम, मृत्युंजय सिंह आफताब आलम , परवेज आलम गुड्डू , फरीद खान , बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू , कांके प्रखण्ड अध्यक्ष श्री जावेद अख्तर अन्सारी, नगडी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, रातू प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अन्सारी, चान्हों प्रखंड अध्यक्ष श्री मकेश्वर महली, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष श्री बिरीश मिंज, रमेश साहु, धुचू तिर्की ,शांति तिर्की , राखी देवी नीलम देवी , सोमारी देवी , सुनीता देवी ,नौशाद आलम , ननजी यादव, नरेश साहू , विल्लियम रिचर्ड लकड़ा, अख्तर मंसूरी , नीरज कुमार , राकेश सामद, सनी खान, रमज़ान राजा , अतिकुर रहमान ,कांके प्रखंड सचिव नविन तिर्की, रतन अनमोल साँचा , मो साजिद, सबिबुल रहमान , शाहबुद्दीन अंसारी, मो चाँद , मनोज महतो, कलीम खान , नसीम अंसारी , सज्जाद अंसारी , अब्दुल्लाह हबीब, राजेन्द्र महतो, लाखो उरांव, सोमा उरांव, अरुण तिर्की, बाबूलाल महतो, झबुलाल महतो , विनोद मुंडा, सकुंतला देवी , बबलू मिंज , प्रदीप किस्पोट्टा, अब्दुल्लाह हबीब, नयनतारा उरांव, उषा उरांव, चान्हो प्रखंड सचिव प्रदीप उरांव , सुजीत कुजूर ,सोनू मुंडा , अमर कुमार महतो , नामकुमो प्रखण्ड सचिव जाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष साहिल कुमार ,गोपाल पांडेय , राहुल वर्मा, राजेश सिंह पप्पु आदि शामिल थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …