Breaking News

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया

रामगढ़। आज 8 अगस्त को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्थानीय दुर्गा मंडप चट्टी बाजार के नजदीक वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस में आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कई पदाधिकारियों ने शहीद निर्मल महतो की पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही साथ यह भी कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड हम लोगों को मिलकर के बनाना है।आज ही के दिन निर्मल महतो की हत्या हो गई थी। निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

पुष्पांजलि समारोह में मुख्य रूप से कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, छेदी महतो,महेंद्र मुंडा, गौरंग राय, दीपक सिंह टाइगर, सुनील वर्मा,निसार अहमद, गुलाम मुस्तफा, भरत करमाली, जलेश्वर करमाली, जगदीश राम, रवि प्रसाद,विजय जयसवाल, प्रवीण गुप्ता, सुनील, बलराम,चुरामन महतो, नूरुलाल महतो, गौरंग राय उपस्थित थे।समारोह की अध्यक्षता गौरंग राय ने एवं संचालन दीपक सिंह टाइगर ने किया।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …