Breaking News

चतरा : भाजपा की 21 सदस्यीय जिला पदाधिकारियों की टीम घोषित

  • जेवीएम से भाजपा में शामिल नेताओं को भी मिला सम्मान
  • सांसद सुनील सिंह, विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया
  • मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य और आमंत्रित सदस्यों की भी सूची जारी

अजय चौरसिया

चतरा। काफी इंतजार के बाद एक बार फिर भाजपा ने जिला कार्यसमति और मंडल अध्यक्ष का गठन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री सह भाजपा ने झुझारू नेता आदित्य साहू ने नामो की घोषणा की। जिला कार्यसमति इस प्रकार है। चतरा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल, युगल किशोर सिंह, ममता देवी, धर्मेंद्र साहू, तिलेश्वर पासवान का नाम शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष का एक पद रिक्त रखा गया है।

चतरा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता टंडवां और मृत्युंजय सिंह इटखोरी निवासी को नवनियुक्त किया है। मंत्री यदुनन्दन यादव, स्मिता प्रकाश, सुनीता देवी औऱ संजय पांडेय, मंत्री के दो पद रिक्त रखे गए हैं। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साव, मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, सह मीडिया प्रभारी रिक्त, शोशल मीडिया प्रभारी मनमीत सिंहा, सह शोशल मीडिया प्रभारी चंदन केशरी तथा कार्यालय प्रभारी सुबोध सिंह(गुड्डू) बनाये गए हैं। वहीं 19 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। चतरा नगर विद्यासागर आर्य, चतरा ग्रामीण-अनिल सिंह, कान्हाचट्टी-रिक्त, जोरी, जितेंद्र कुमार सिंह, हंटरगंज अरुण चौरसिया, पाण्डेयपुरा सत्येन्द्र सिंह, घोरीघाट अंकेश कुमार पाठक, प्रतापपुर बिनोद कुमार सौंडिक, कुंदा अनिता कुमारी, सिमरिया-दयानिधि सिंह, बगरा, सुखदेव पासवान, लावालौंग शंकर साहू, टंडवा गोविंद तिवारी, पिपरवार संजीव मिश्रा, पत्थलगड्डा बिनोद दांगी, गिधौर कपिल दांगी, इटखोरी देवकुमार सिंह तथा मयुरहंड बिक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष बनाये गए। 38 जिला कार्यसमति सदस्य बनाया गया है।

सांसद, विधायक समेत 13 विशेष आमंत्रित बने सदस्य

सांसद सुनील सिंह, विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश भोगता, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, गुंजा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष युगल किशोर खंडेलवाल, नरेश सिंह, रजनीकांत सिन्हा, रामविलास सिंह, नवीन साह, बिनय कुमार सिंह, सूबेदार पासवान व जेवीएम से भाजपा में शामिल रामदेव सिंह भोगता को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …