Breaking News

कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ” गौरव यात्रा ” केरेडारी से आरंभ

केरेडारी (हजारीबाग) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सादर स्मरण करते हुए न्यूनतम 75 किलो मीटर तय करने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के ” गौरव यात्रा ” जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह जिला संयोजक सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा स्थानीय विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुश्री गुंजन सिंह के सयुंक्त नेतृत्व में केरेडारी से शुभारंभ की गई ।
उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने बताया कि 09 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे केरेडारी प्रखंड के मुख्य चौक से पगार, बाले देवरी, बेंगवरी, खैवई, बेलतु, गरी विभिन्न गावों का भ्रमण करते हुए बड़कगांव पहुंची ।
इसके पश्चात पहरा में सभा को संबोधित करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्ष निकाले जा रहे गौरव यात्रा न केवल एक पदयात्रा नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विन्रम श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे है ।
जिला संयोजक मानस सिन्हा ने कहा कि 1947 के पूर्व जब हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था और हम अंग्रेजों की गुलामियों के जंजीरों से जकड़े हुए थे तो हमारे महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहूती देकर हमारे देश को आजाद कराया था । गौरव यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में केरेडारी प्रखंड के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

गौरव यात्रा कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य अशोक देव, कुलदीप तिवारी, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, भगवान सिंह, राम कुमार दुबे, संजय गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार यादव, अजय सिंह, बिनोद कुशवाहा, सुरजीत नागवाला, डाॅ. प्रकाश कुमार, दिलदार अंसारी, अनिता सिंह, मिथिलेश दुबे, गोविंद राम, सरयू यादव, शारदा रंजन दुबे, जावेद इकबाल, मनोज मोदी,सुनिल कुमार ओझा, ओमप्रकाश झा, दिलीप कुमार रवि, उपेन्द्र कुशवाहा, कुमार सिंह, रोहन ठाकुर, प्रखंड अध्यक्षों में सुधीर कुमार पाण्डेय, अजीत कुमार सिंह, कैलाश पति देव, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, अजय प्रजापति, जुबैर खान, महेश प्रसाद साहू, सैयद अशरफ अली, चंदन गुप्ता, जोगेश्वर साहु, गुलाब राम रवि, तुलेश्वर महतो, नारायण तिवारी, पिंकी सिंह, कमेश्वर सिंह, उमेश कुमार साव, वर्षा कुमारी, दिगम्बर साव, नरेश साव, रेणु देवी, रीना देवी, पूनम देवी, मोसेमात सारो देवी, सुगीया देवी, राम कुमार पटेल, रंजीत कुमार रजक, वीणा देवी के अतिरिक्त सैकड़ो महिला एंव पुरूष कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …