Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने किया कार्यक्रम

उरीमारी : विस्थापित संघर्ष मोर्चा के द्वारा उरीमारी कांटा घर के समीप लेबर शेड में विश्व आदिवासी दिवस मंगलवार को मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के सचिव महादेव बेसरा ने किया। मौके पर समिति के सचिव महादेव बेसरा ने कहा कि आदिवासियों को अपने हक अधिकार के लिए हमेशा लड़ना पड़ा है। आदिवासी की एकता और अखंडता बनी रहे इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। आज आदिवासियों की पहचान सिर्फ शोषित वर्ग के रूप में जाना जाता है। शिक्षा एक ऐसी ताकत है जिसके दम पर हम अपनी पहचान बनाए रखते हुए दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं। हम सभी अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करें ताकि हमारे बच्चे कल के दिन क्षेत्र, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

मौके पर मुख्य रूप से दशाराम हेम्ब्रोम, कानू मरांडी, चरका करमाली, सुखदेव सोरेन, रवि पवरिया, रमेश किस्कू, राजेंद्र किस्कू, वासुदेव सोरेन, डॉ जी आर भगत, सिगू हेम्ब्रोम, मनु टूडू, विजय करमाली, महेश करमाली, बिरजू सोरेन, रतन पवरिया, राज कुमार, विनोद प्रजापति, कुला प्रजापति, नंदू प्रजापति, सीतामुनी देवी, फूलमती देवी, गीता देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, रजनी देवी, सुशीला देवी, सुरेंद्र मांझी, शिवा उरांव, कतिलाल हेम्ब्रोम, संजय मुर्मू, दिनेश करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …