Breaking News

पोटंगा में पौधरोपण कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस

उरीमारी : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पोटंगा पंचायत के जोजो टोला मॉंझी स्थल (देवी मंडप) पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में मुख्य रूप से पंचायत पोटंगा के पूर्व उप मुखिया सूरज बेसरा उपस्थित थे।

वृक्षारोपण के दौरान फल एवं छायादार दर्जनों पौधे लगाए गए। मौके पर पोटंगा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सूरज बेसरा ने कहा वीर शहीदों ने आजादी को लेकर  लड़ाई लड़ी थी। आदिवासी समाज का नव निर्माण करना हमारा कर्तव्य है। आज विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। समाज को आगें बढ़ाने के लिए सभी आदिवासी मुलवासी सभी को एकजुट होना होगा। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर भगत भगतईन द्वारा दिनेश टुडू व महेश मॉंझी को पूजा पाठ के लिए चुना गया। 

मौके पर सन्नी सोरेन, पप्पुलाल मॉंझी, बेनिलाल सोरेन, मॉंझी हड़ाम सुकर मॉंझी, गोविन्द मॉंझी, सुरेश मुर्मू, रैना मॉंझी, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, दौलेन मिंज, सरिता देवी, सुशीला देवी, मांगियो देवी, सुनीता देवी, मुन्नी कुमारी, बुधनी देवी, रुपमणी देवी, सुरजीत देवी, सालो देवी, तलमी देवी, अनीता हॅंसदा, क्रांति देवी, पानो देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, पनपति देवी, कपरा देवी, चॉंदमुनी देवी, चमेली देवी, कुमारी हॉंसदा, पूनम देवी, कार्तिक मॉंझी, बाबुराम मॉंझी, भरत मॉंझी, सूरजा मॉंझी, संजय टुडू, सिकंदर मुर्मू, बिरसा मॉंझी, जितेन्द्र टुडू, महावीर मॉंझी, जेठू मॉंझी, अघनू मॉंझी, राजेन्द्र टुडू, तिवारी सोरेन, मुनिष मरांडी, धानो मरांडी, दासो मुर्मू, मिथुन टुडू, मनोज टुडू, सनोज टुडू, दिलीप टुडू, संतोष टुडू, रूनु मॉंझी, दिनेश टुडू, विश्वनाथ टुडू, राजू टुडू, प्रकाश टुडू, बिरजू टुडू, सुलेन्द्र टुडू, भुटका मॉंझी, सिकंदर टुडू, मनाराम मॉंझी सहित कई लोग शामिल थे।

Check Also

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने धनबाद में तालाब से बरामद किया सामान से भरी बोरी

🔊 Listen to this धनबाद। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम एक बार …