Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सदर विधायक कार्यालय में हुई भाजपा एससी मोर्चा की बैठक

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक, कहा इस अभियान का उद्देश्य हर जन के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है

हजारीबागसंपूर्ण देश में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाना है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के नेतृत्व में विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ अवस्थित सदर विधायक कार्यालय सभागार में एक विशेष बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के निर्देशानुसार पीएम मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा एससी मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से पहल करेंगे और इसे सफल बनाएंगे। बैठक में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर जन के मन में राष्ट्रीयता की भावना और राष्ट्रीय कर्तव्य बोध जागृत कर तिरंगे के सम्मान में एकजुटता का परिचय देना है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रीय प्रेम का उद्गार व्यक्त करेंगे। इसे लेकर देश के हर और जन-जन में खुशी का जश्न का माहौल है। भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में
आगामी 13, 14 और 15 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में घर-घर तिरंगा लगाना, तिरंगे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा को विधायक मनीष जायसवाल ने सांकेतिक रूप से तिरंगा झंडा लेकर अभियान से जुड़ने का आवाह्न किया और इसे सफल बनाने का आग्रह किया ।

बैठक का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पप्पू पासवान ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रंजीत कुमार ने किया। मौके पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा, लखन राम हरि, जिला महामंत्री रंजीत कुमार, पप्पू पासवान, जिला मंत्री शंकर कुमार दास, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पासवान, जिला प्रवक्ता बलराम राम, कटकमसांडी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष दिलीप राम, कटकमदाग के मंडल अध्यक्ष उमेश राम, मंडल महामंत्री सह कुसुंभा मुखिया कल्लू राम, मंडल अध्यक्ष राज कुमार दास समेत राजेश सिंह, प्रकाश कुमार, अतुल राम, विकास वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …