Breaking News

साहू धर्मशाला में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

रामगढ़। शहर के साहू धर्मशाला में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। झारखंड वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद की धर्मपत्नी सुशीला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर धवी वर्णवाल सहित सम्मानित अतिथियों में वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी मौजूद थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशीला देवी ने कहा कि समाज को एकजुट करके रहना है। महिलाओं को हर कदम आगे बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्य में हिस्सा लेना है।।कार्यक्रम में कुर्सी रेस, फैंसी ड्रेस और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्णवाल समाज के अध्यक्ष पंकज वर्णवाल, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार वणंवाल, मुख्य संरक्षक छोटू लाल मोदी, संरक्षक प्रह्लाद वर्णवाल,मुन्ना प्रसाद बरनवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक बरनवाल, रवि बरनवाल, गोविंद वर्णवाल और महिलाओं में बबीता देवी, सरिता देवी,रूपम देवी, सविता वणंवाल, पिंकी देवी,मीना देवी, प्रियंका देवी, ममता वणंवाल,वीना वणंवाल,बेबी वणंवाल, सविता वणंवाल, स्वेता वणंवाल,आशा देवी, शीला देवी मौजूद थी । कार्यक्रम का संचालन रितिका वणंवाल और रिया वणंवाल ने किया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …