Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने की बैठक

आजादी के 75 वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर सभी अपने घर पर तिरंगा लगाएं: चंद्रप्रकाश चौधरी

रामगढ़आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अमृत महोत्सव संपूर्ण देश में हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाई जा रही है। जिसको तैयारी लेकर आज 10 अगस्त को समय 12:30 स्थान पटेल छात्रावास रामगढ़ मे की गई।

इस की तैयारी को लेकर मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सभी लोगों से अपील किया कि देश हित और राष्ट्रहित मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आजादी के 75 वे वर्ष गांठ के शुभ अवसर पर अमृत महोत्सव संपूर्ण देश में मनाई जा रही है। आप सभी अपने घर में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य लगाएं और अपनी सहभागिता निभाते हुए देशभक्ति का परिचय सभी लोग अपना दें और कहा कि सबसे पहले राष्ट्र प्रेम अपने भारत देश के प्रति होनी चाहिए।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य रूप से , नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, रामगढ़ सदर जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया किशुन राम मुंडा, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, बिनोवा भावे प्रभारी राजेश कुमार महतो, छात्र संघ जिला अध्यक्ष देवा महतो, जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष रोहित सोनी, जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला सचिव रवि महतो, छात्रसंघ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज महतो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाजवंती देवी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनूपमा सिंह, नगर उपाध्यक्ष मीरा देवी रेखा देवी, वार्ड अध्यक्ष 31 ननु लाल महतो वार्ड 30 अध्यक्ष चेतलाल महतो, किसान मोर्चा नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश महतो, होरिल कुमार चौधरी, नगर सह सचिव अनिल पटेल उर्फ सल्लू, नगर परिषद नगर उपाध्यक्ष ललन सिंह, युवा नेता प्रभात अग्रवाल, दिनेश शर्मा, शीतल महतो, लोकेश्वर महतो, मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …