Breaking News

सांसद जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग लोकसभा में करवा रहे हैं 10 लाख मास्क का निशुल्क वितरण

हजारीबागसांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में कोरोना हारेगा अभियान के तहत विशाल स्तर पर निशुल्क 10 लाख मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका प्रयास क्षेत्र के हर ज़रूरतमंद तक इन्हें पहुंचाना है। कोरोना महामारी से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ा कदम है।सांसद कार्यालय के प्रतिनिधियों समेत सांसद प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष प्रतिदिन क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में इनका वितरण कर रहे हैं। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच इन्हें वितरित किया जा रहा है।सांसद का कहना है कि हमें हमारे वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। हमारे बच्चे जब मास्क पहनेंगे तो इससे औरों को भी प्रेरणा मिलेगी और कोरोना महामारी को हराने के हमारे प्रयास मज़बूत होंगे। वे इस दिशा में हर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हज़ारीबाग व रामगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना करवाई और क्षेत्र में 500 से अधिक ऑक्सीजन बेड्स, 80 वेंटिलेटर बेड और 250 अन्य बेड लगवाए हैं। साथ ही अस्पतालों को 10 वेंटिलेटर और लगभग 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दिलवाए हैं। उनके माध्यम से क्षेत्र में पहले भी 6 लाख से अधिक मास्क, 25 हज़ार सुरक्षा व 25 हज़ार स्वच्छता किट्स का वितरण किया गया है। क्षेत्रवासियों की सेवा का यह क्रम निरंतर जारी है।
जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों की सेवा में मैं दिन-रात जुटा हुआ हूँ। कोरोना की पहली लहर से ही क्षेत्र में मास्क का वितरण करवा रहा हूँ। साथ ही अन्य मोर्चे पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बना रहा हूँ। हम क्षेत्रवासियों को जो मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं वे उच्च गुणवत्ता के हैं। इनके उपयोग से कोरोना से बचाव होगा। हम प्रतिदिन युद्धस्तर पर क्षेत्र के कोने-कोने में इनका वितरण कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों के सहयोग व विश्वास से मैं संसदीय क्षेत्र में सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत हूँ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …