Breaking News

गायत्री मंदिर रामगढ में सामुहिक रूद्राभिषेक का हुआ आयोजन

रामगढ़। आज 10 अगस्त को बिजूलिया तालाव के समीप गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ रामगढ एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान से भगवान प्रज्ञेशवर महादेव का रूद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ l इस रूद्राभिषेक कार्यक्रम में रामगढ जिले भर के गायत्री परिवार के परिजनो ने बढ चढ़कर भाग लिया। एवं विश्व ब्राह्मण संघ कि बहुत अछी भुमिका रही। आचार्य महेश मिश्रा एवं उनके सहायक ने रूद्राभिषेक पूरी विधि विधान के साथ संपन्न कराए l कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने विश्व शान्ति एवं सभी निरोग रहे कि कामना कालो के काल महाकाल , देवो के देव महादेव से कि, मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमलनाथ चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा , श्याम शर्मा, देव नारायण सिंह,राज कुमार स्वर्णकार , वैदेही चौबे, मृत्युंजय पाठक, अनिल प्रसाद, वासुदेव प्रसाद, देवी सोनिया देवी प्रीति, गीता सिंह, अनुसुइया चौधरी, इत्यादी अनेको महिला पुरूषो ने सामुहिक रूद्राभिषेक में भाग लिया ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …