Breaking News

विकास मुक्त, भ्रष्टाचार युक्त है झारखंड सरकार : जेपी नड्डा

  • प्रदेश भाजपा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

झारखंड प्रदेश भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक का विधिवत उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सरकार को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर चरमरा गई है। उग्रवाद, अपराध अपने चरम सीमा पर है जो कि कमजोर सरकार की निशानी है। सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने में लगी है और जनता बेहाल है। विकास के सारे रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं। झारखंड की सरकार विकास मुक्त भ्रष्टाचार युक्त सरकार साबित हो रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संयुक्त बिहार में कांग्रेस की लंबे समय तक सरकार रही। पूरे बिहार में खनिज और विकास का स्रोत झारखंड था। लेकिन उसका शोषण होता रहा। किंतु झारखंड प्रदेश का उत्थान और झारखंड प्रदेश की पहचान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दिलाने का काम किया।

उन्होंने रघुवर दास के नेतृत्व कि सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश में उग्रवाद अपराध समाप्त हो गया था। विकास से संबंधित कई योजनाएं चल रही थी। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को इकतीस हजार रुपया दिया जा रहा था। झारखंड इकलौता ऐसा प्रदेश था जहां दूसरे सिलेंडर के रिफिल के व्यवस्था मुफ्त की गई थी। सुकन्या योजना समेत दर्जनों जनकल्याण नीति के तहत योजनाएं चलाई जा रही थी।
कोरोना काल में पूरे विश्व में चर्चा चल रही थी की जान बचाए या इकोनामी, किंतु प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया की जान है तो जहान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन में देश को नई दिशा दी। लॉकडाउन के दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में प्रतिदिन टेस्टिंग कैपेसिटी 1500 से बढ़ाकर 11 लाख किया गया। 150 टेस्टिंग लैब्स थे जबकि आज 16 सौ है। भारत में वेंटिलेटर का मैन्युफैक्चरिंग शुरुआत करते हुए तीन लाख से ज्यादा वेंटिलेटर का निर्माण, पीपीई की निर्माण शुरू करते हुए प्रत्येक दिन साढ़े चार लाख पीपीई किट का निर्माण हो रहा है। पीपीई किट और क्लोरो क्वीन दूसरे देशों को भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

गरीब कल्याण योजना के तहत अस्सी करोड़ जनता को मार्च महीने से लेकर नवंबर महीने तक 5 किलो चावल या गेहूं 1 किलो दाल, नमक तेल, उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ जनता को 3 महीने के लिए फ्री गैस का सिलेंडर, 8 करोड़ 54 लाख किसानों के खाते में दो दो हजार रुपया अप्रैल, जून महीने में दिया गया। 20 करोड महिलाओं को पांच पांच सौ रुपया के हिसाब से 15 सौ जनधन खाते में दिया गया ताकि उनका चूल्हा जल सके।

झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा

कोरोना संकट काल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य के कार्यकर्तागण प्रवासी मजदूर, राहगीर और गरीब जनता के लिए 12 लाख 74 हजार फूड पैकेट्स बांटे, 27 लाख मोदी किट बांटे, 42 हजार कार्यकर्ता मिलकर पांच करोड़ पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया, 21 लाख मास्क बांटा गया 9 हजार सैनिटाइजर बांटा गया।

आत्मनिर्भर भारत के तहत 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हाशिल करने नहीं बल्कि भारत की तश्वीर और तकदीर बदलने आयी है। आत्मनिर्भर भारत के तहत 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया। तीन लाख करोड़ एमएसएमई को, ताकि छोटे और मझोले उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके। एग्रीकल्चर सेक्टर में एक लाख करोड़, ताकि किसान को मंडियों से निकालकर अपनी फसल सीधे बेचने का अधिकार मिले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पांच हजार करोड़ रूपया ठेलेवाला, फेरी वालों और गरीब व्यक्ति को। इसके तहत दस हजार रुपया आर्थिक मदद बैंकों से लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत हजारीबाग गिरीडीह गोड्डा को जोड़ा गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव हेतु दुमका में एम्स का निर्माण और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत 130 करोड़ जनता को जोड़ा जाना है। साथ ही कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

वहीं अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की लुंज पुंझ सरकार कोरोना काल मे अपना पीठ खुद थपथपाने में लगी रही जबकि भाजपा के कार्यकर्ता प्रवासी मजदूरों, राहगीरों, कोरेण्टाइन सेंटर, और गरीब जनता के लिए सेवा भाव से कार्य किया। भोजन, राशन, चप्पल, गाड़ी की व्यवस्था देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री द्वारा नितांत आवश्यक लोगों के लिए गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फ़ॉर लोकल से संबंधित कई कार्य किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब है। अपराध, उग्रवाद भर्ष्टाचार का बढ़ावा हुआ है। सरकार अंकुश लगाने में असक्षम साबित हुई है।

पार्टी के सांगठनिक चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा

मालूम हो कि झारखंड प्रदेश भाजपा की पहली एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसका वर्चुवल विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने किया। वहीं प्रदेश कार्यालय में मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता व पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय के तश्वीर पर माल्यार्पण करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। मौके पर वर्चुवली जुड़े राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री श्री सौदान सिंह,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। झारखंड प्रदेश और वर्चुवली जुड़े सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के अतिरिक्त पार्टी के सांगठनिक चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा किया गया।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …