Breaking News

गिद्दी कोयलांचल सहित आसपास धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार

गिद्दी : भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन कोयलांचल सहित ग्रामीण इलाके में दो दिन मनाया गया। गिद्दी, गिद्दी सी, रेलीगढ़ा, होसिर, डाड़ी, कनकी, कुरकुटा, रिकवा चुम्बा हेसालौंग रबोध होन्हेमोढ़ा चैनपुर आदि जगहों पर रक्षा बंधन गुरूवार और शुक्रवार दोनों दिन बहनो द्वारा अपने भाइयों के हाथो में रक्षा सूत्र बांधा गया।. वहीं गिद्दी ए में रक्षा बंधन के मौके पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू रंजन तिवारी को राखी बांधी। इस पवित्र अवसर पर और इस समय जब देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राजू रंजन ने कहा कि इस रक्षा सूत्र का बहुत महत्व है। इतिहास साक्षी है कि रक्षा बंधन का मतलब रक्षा का संकल्प होता है,चाहे वह देश की रक्षा हो या बहनों की रक्षा हो। इस रक्षा बंधन में भाजपा जिला मंत्री नमिता कुमारी के साथ सरीता देवी, रेणु गिरी, रेखा देवी,  सरिता देवी, मीरा देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी एवं देवंती देवी द्वारा राखी बांधी गयी।

Check Also

विधायक अंबा प्रसाद के ऊपर राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टिप्पणी पर झारखंड वैश्य समाज ने आक्रोश जताया

🔊 Listen to this रामगढ़lझारखंड वैश्य समाज के द्वारा 27 अगस्त को साहू भवन रामगढ़ …