Breaking News

डीएवी उरीमारी में चित्रांकन और क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उरीमारी : डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वधान में उप महाप्रबंधक आर आर श्रीवास्तव और  स्टाफ ऑफिसर सीएसआर ऋषभ कुमार के मार्गदर्शन से किया गया। चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भारतीय तिरंगा और इससे महत्वपूर्ण जानकारियां विषय पर आधारित था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समाज को हर घर तिरंगा के बारे में अवगत कराना था।प्रतियोगिता में प्रक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 24 बच्चे शामिल हुए। डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक हरि हर पाढ़ी, दीनू बंधु दास, संजय पात्रा एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संपन्न किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम की सूचना एवं पारितोषिक वितरण की जानकारी सीसीएल प्रबंधन के द्वारा सूचित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह के हर घर तिरंगा अभियान को प्रक्षेत्र में पूर्णरूपेण प्रभावी बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसमें सभी विद्यालयों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वान किया गया है। प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने इस कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए महाप्रबंधक और और उप महाप्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापित किया है कि आगें भी डीएवी विद्यालय उरीमारी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर हमेशा तत्पर है। मौके पर मुख्य रूप से गुरुकुल विद्यालय उरीमारी से सुनील सोरेन, इन्द्रदेव कुमार साव और शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी के प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली भी उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …