Breaking News

मोदी सरकार ने इतिहास रचा, झारखंड में विपक्ष में भी बड़ी जिम्मेवारी : अर्जुन मुंडा

  • आत्मनिर्भर भारत अभियान में इंडिया को नही भारत को आगे बढ़ाने की सोच

झारखंड प्रदेश भाजपा की पहली एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत जमीन का टुकड़ा नही एक चैतन्य धरती है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन बिरासत को संजोते हुए विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में इंडिया को नही भारत को आगे बढ़ाने की सोच है।

स्थानीय भाषा के संरक्षण एवम संवर्धन पर जोर

जनजाति विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज स्थानीय वनोपज,उत्पाद को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल हुई है।  कश्मीर,हिमाचल से लेकर झारखंड दुमका के भी उत्पाद विश्वपटल पर पहचान बना रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसमें अपनी भाषा संस्कृति पर गौरवान्वित होने की सीख है।
उन्होंने स्थानीय भाषा के संरक्षण एवम संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कोई भाषा हजारों साल में विकसित होती है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …