Breaking News

आजादी के दीवाने पर अग्रसेन स्कूल में क्विज का आयोजन

अमृत महोत्सव पर क्विज, क्राफ्ट और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

भुरकुंडा(रामगढ़)। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच क्विज,  आर्ट एंड क्राफ्ट और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज का विषय था आज़ादी के दीवाने। इस विषय पर आधारित विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता को दर्शाया।

चित्रकला में विद्यार्थियों ने आजादी के संघर्ष, महापुरुषों के संदेश, तिरंगा, ऐतिहासिक स्थलों का चित्रण किया। आयोजन के प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमारा देश आजाद हुआ है। आजादी का महत्व समझने के लिए हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को पढ़ने समझने की जरूरत है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह अपने देश की आन, बान, शान की रक्षा करें।
आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए आजादी के महत्व को जानने-समझने में मील का पत्थर साबित होगा।आयोजन को सफल बनाने में विवेक प्रधान, सुहैल अहमद, नाजिया तौहीद आदि का योगदान रहा।

 

Check Also

हजारीबाग में अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

🔊 Listen to this हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर बंशीलाल चौक स्थित एक …