Breaking News

सयाल में स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

उरीमारी : सयाल एवं केकेसी उच्च विद्यालय सयाल में स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (एस.एच.डब्ल्यू.पी.) का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पतरातू प्रखंड के एम.ओ. राजीव रंजन मिश्रा, चिकित्सक पल्लवी झा, एएनएम सरिता कुमारी, फार्मासिस्ट यशवंत कुमार, उप मुखिया रजनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर एम.ओ. राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन शैली, साफ-सफाई, एनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दिया, तत्पश्चात बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिक्षक सह एसआरजी रुपेश विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी दी। प्रत्येक विद्यालय में दो शिक्षक को विद्यालय आरोग्य दूत एवं चार विद्यार्थियों को विद्यालय आरोग्य संदेशवाहक बनाया गया है। इस कार्यक्रम में किशोरावस्था की स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। विद्यार्थियों को आरोग्य कीट दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से रविंद्र दुबे, अर्जुन बाउरी, लाल बिहारी यादव, कुमार प्रत्यूष, रविंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …