Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शहर में तिरंगा यात्रा की धूम

शहर में सुबह-सुबह स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उतरे सड़कों पर

शहर देशभक्ति के नारों से गूंजा

रामगढ़। देश आजादी के क्षेत्र में वर्षगांठ के मौके को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश में 13 से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार के विभाग सक्रिय हो चुके हैं। रामगढ़ जिले में आज 13 अगस्त के प्रातः स्कूली बच्चों ने भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाला।

शहर में सुबह-सुबह रामगढ़ छावनी परिषद के सभी स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं शहर के गांधी स्मारक के बच्चे भी सुबह तिरंगा यात्रा निकाला। स्कूली बच्चों द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा नगर का भ्रमण कर गंतव्य स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा को लेकर स्कूली शिक्षकों के अलावा बच्चों में भी उत्साह दिखा।

तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाते और नारेबाजी करते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में ज्यादातर सरकारी स्कूल के बच्चे ही दिखे। निजी स्कूल के बच्चों की संख्या कम दिखी। पूरा शहर सुबह-सुबह देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …