Breaking News

रामगढ़ में 301 मीटर के भव्य तिरंगे के साथ निकली यात्रा

भारत माता के जयकारों से गूंजायमान हुआ शहर
रामगढ़ : श्रीराम सेना रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को सिदो-कान्हू मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग लोक सभा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय भी शामिल हुए। 301 मीटर के भव्य तिरंगे की यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

सिदो-कान्हू मैदान से राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा आरंभ की गई। जो शनिचरा बाजार होते हुए चट्टी बाजार होते हुए थाना चौक और फिर मेन रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता और आजादी के वीर शहीदों के सम्मान में जमकर जयकारे लगे। वहीं लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया गया।

तिरंगा यात्रा में कीर्ति गौरव, मनोज महतो, विजय जायसवाल, अर्चना महतो, पंचम चौधरी, तुलसी महतो,आजाद सिंह, मधु गुप्ता, दिलीप सिंह, विशाल जायसवाल, ऋषिकेश सिंह, विजय पाठक, विमल बुधिया, योगेश बेदिया, नीरज मंडल, दिलीप दांगी, लालू शर्मा, दिनेश पाठक, गोपाल शर्मा, महेंद्र मोदी, शिव कुमार महतो, बृजेश पाठक, मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र भोपाली, प्रो.आलोक, धनंजय कुमार पुटुस, संतोष शर्मा, किशोरी वर्मा, राकेश सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, हंसराज पासवान, वसुध तिवारी सहित सैंकड़ो लोग शामिल रहे। 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …