Breaking News

भुरकुंडा मुखिया के नेतृत्व में चला ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता अभियान

भुरकुंडा : आज़ादी के 75 वें वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भुरकुंडा में जागरूकता अभियान चलाया गया। तिरंगे के साथ मुखिया अजय पासवान के नेतृत्व में  डोर-टू-डोर जाकर लोगों को घरों में तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान में पंचायत सचिव धर्मनाथ केवट, उपमुखिया संजीत राम, पंचायत समिति सदस्य दीपक भुइयां, सभी वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जन वितरण प्रणाली डीलर एवं स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जयकारे लगाये गये। जागरूकता अभियान हॉस्पिटल कॉलोनी, नीचे धौड़ा, न्यू सरदार कॉलोनी, बंग्ला कुंआ, न्यू बैरेक, ठेकेदारी कंपाउंड, शिवनगर और आसपास चलाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड  सदस्य अमित पासवान, संजीत राम, रोशन पासवान, पुष्पा देवी,आशा देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, ललिता देवी, किरण देवी,विजय कुमार, प्रकाश कुमार, भुइयां, भोला कुमार,आंगनबाड़ी केंद्र से अमूल्य एक्का, मिताली बॉस, पुष्पा देवी, सोभा देवी,अंजली देवी, मानती देवी, मंजू देवी, रीता देवी आदि ने योगदान दिया। 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …