Breaking News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

खूंटी के अमरेश्वर धाम मंदिर परिसर से तोरपा तक के लिए हुए रवाना

मंत्री अर्जुन मुंडा बाइक से तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

खूंटी/रांची। केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा 13 अगस्त को खूंटी के अमरेश्वर धाम मंदिर परिसर से आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। भाजपा नेता कार्यकर्ता शनिवार की सुबह 9:00 बजे के लगभग अमृतसर धाम मंदिर पहुंचने लगे। इसके बाद खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समर्थकों के साथ पहुंचे।

इसके बाद मंदिर परिसर से दो तोरपा के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए। मोटरसाइकिल रैली में सैकड़ों बाइक पर कार्यकर्ता सवार होकर वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगाते चल रहे थे। रास्ते भर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …