Breaking News

श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय से विद्यालय समिति के अध्यक्ष ने झंडा दिखाकर किया रवाना

रामगढ़आज 13 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के कक्षा पंचम से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण से शुरू हुई तथा इसका समापन गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा प्रारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव विमल किशोर जाजू, उप सचिव अशोक अग्रवाल, सम्मानित सदस्य महावीर अग्रवाल एवं महेश रानीलिया उपस्थित थे। विद्यालय प्रशासक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों की निगरानी में बच्चों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करना था। इस यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाये। भारत माता की जय, वन्दे मातरम तथा अन्य देश भक्ति नारो ने वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। विद्यालय अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अमृत महोत्सव का उदघाटन 15 अगस्त 2021 को साबरमती आश्रम से किया था। यह अमृत महोत्सव पूरे देश मे 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष हर घर तिरंगा के माध्यम से यह महोत्सव हमें हमारी संस्कृति, सभ्यता एवं आजादी के लिए चुकाई गई कीमत से परिचय कराता है। आजादी का यह अमृत महोत्सव हमें हमारे इतिहास एवं वर्तमान का बोध कराता है। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा उनके देश प्रेम को प्रदर्शित करता है। मैं बच्चों के इस जज्बे को सलाम करता हूँ। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिएअध्यक्ष ने रामगढ़ प्रशासन एवं पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …