Breaking News

करणी सेना झारखंड प्रदेश ने आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को लेकर निकाली प्रभातफेरी

गिद्दी (हजारीबाग)। अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को करणी सेना झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली गई। करणी सैनिक एवं अन्य उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सम्मान में भारत माता की जय, वंदेमातरम, जन-जन का नारा है, भारत देश हमारा है के नारे भी लगाए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में जबरदस्त जोश है।गिद्दी दुर्गामण्डप से लेकर गिद्दी ट्रेकर स्टैंड होते हुवे गिद्दी CCL कॉलोनी आदि होकर पैदल यात्रा निकाली गई और गिद्दी चौक में समापन की गयी। इसमें करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं करणी सैनिकों सहित अन्य लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम का उदघोष करते हुए निकले।

इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ।
स्वतंत्रता दिवस के दिन तक सम्पूर्ण राज्य/देश के हर घर पर तिरंगा फहराएगा जाएगा। इसके लिए सभी को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इस दौरान कई लोगो ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान उन्हें बहुत अच्छा लगा।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रभातफेरी निकालने में करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, भाजपा पूर्व कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन तिवारी, जिला परिषद पूर्व प्रत्याशी नमिता देवी, सतीश सिंह, दुखन प्रजापति, गिरिजा सिंह, शिवनंदन गोप, गणेश प्रजापति, रेणु देवी, रेखा देवी, देवंती देवी, रीता देवी, मुन्ना त्रिपाठी, खेमलाल यादव, सीताराम रविदास, प्रदीप, मुकेश चंद्रवंशी, राजदीप प्रसाद, वकील महतो, सेवालाल महतो, सूरज सिंह, चंदन सिंह, संतोष अग्रवाल, संतोष कुशवाहा आदि करणी सैनिक शामिल थे।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …