Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने हाथों में तिरंगा लेकर किया नगर भ्रमण

विधायक मनीष जयसवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता हुए शामिल

पूरे देश भर में घर-घर में फहराया जा रहा तिरंगा: मनीष जायसवाल

तिरंगा हमारी देश की आन,बान और शान है: रेणुका साहू

हज़ारीबाग। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर के विभिन्न मंडलो से आई महिलाओं के साथ छठ तालाब से पद यात्रा करते हुवे पूरे नगर का भ्रमण किया। भारत माता की जय,वन्दे मातरम आदि देश भक्ति नारा लगाते हुवे एक स्वर में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा को लेकर पूरे शहर में जय घोष किया।मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर महिलाओं को जागृत किया जा रहा है। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में देश भक्ति की भावना को जागरूक करने का आह्वान किया जा रहा है।श्रीमती साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी देश की शान है। इसलिए प्रत्येक महिलाएं अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं और दूसरे को भी झण्डा लगाने के लिए प्रेरित करे।मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के आह्वान पर पूरे देश भर में घर घर मे तिरंगा फहराया जा रहा है।श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर देश भक्ति को जगाने को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर तिरंगा उपलब्ध कराया गया है ताकि घर घर तिरंगा लगाया जा सके।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति अनिल मिश्रा ने कहा कि तिरंगा में तीन रंग है। जिसमे केशरिया शौर्य का प्रतीक, सफेद शांति का प्रतीक,हरा सुख समृद्धि का प्रतीक और अशोक चक्र सत्य का प्रतीक है।
मौके पर के०पी ओझा,भैय्या अभिमन्यु प्रसाद,प्रदीप पाण्डेय,रत्ना सिन्हा,मरियम टुड्डू,प्रियंवदा सिन्हा,रौशन कुमार,किशोर सावंत,महेंद्र राम बिहारी,विकाश सिन्हा,आशीष सोनी,राजेश चंद्रवंशी,ऋषि शर्मा,दिलीप प्रसाद,मिथलेश सिंह,जयनारायण मेहता,साक्षी राणा,स्वेता सिन्हा,मीरा मेहता,इंदु गुप्ता,लीलावती देवी,ज्योत्सना देवी,पूनम मिश्रा,मंजू मिश्रा,रिंकी विश्वकर्मा,मनोरमा राणा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …