Breaking News

विस्थापित समिति ने बैठक कर मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का लिया निर्णय

उरीमारी : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 100 मोटरसाइकिल निकालने का निर्णय लिया गया। मोटरसाइकिल रैली भुरकुण्डवा, गंधौनिया, चीप हाऊस कॉलोनी, चेकपोस्ट कॉलोनी, उरीमारी, जरजरा, जामुन टोला, जोजो टोला, न्यू बरटोला, पोटंगा होते हुए वापस विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा पहुंच समाप्त हो जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सोनाराम मॉंझी, गणेश गंझू, संतोष सिंह, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, पप्पुलाल मॉंझी, संजय सोरेन, राजेश मुर्मू, बन्शीलाल मुर्मू, टुरा मॉंझी, अजय बेसरा, विजय सोरेन, अजय मरांडी, सुखराम बेसरा, बिनोद सोरेन, सुनिल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने धनबाद में तालाब से बरामद किया सामान से भरी बोरी

🔊 Listen to this धनबाद। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम एक बार …