Breaking News

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोहनगोड़ा से निकली प्रभात फेरी

उरीमारी : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोहनगोड़ा के द्वारा प्रभात फेरी शनिवार को निकाला गया। प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर चेकपोस्ट, गौरी शंकर मंदिर से होते हुए वापस सिदो-कान्हू चौक होते हुए चेक पोस्ट कॉलोनी से सिलाई सेंटर होते हुए विद्यालय प्रांगण पहुंच समाप्त हो गया।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति गीता देवी, उप मुखिया सतीश कुमार, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुषमा कुमारी, शिक्षक तालेश्वर मरांडी, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, बबीता देवी, सोनी देवी, अफरीदा खातून, लालमुनी देवी, जलसहिया सीतामुनी देवी, डॉ जी आर भगत, शांति देवी, जतरू बेसरा, मन्नाराम मांझी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, सिमरन कुमारी, प्राची कुमारी, आरती कुमारी, सावन कुमार, रेहान अंसारी, शीतल कुमारी, रंगीला कुमारी, नैंसी किस्कू, सुशांत कुमार, कोमल कुमारी, चमेली कुमारी, सुजाता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …