Breaking News

सांसद जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में विशाल स्तर पर मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

हज़ारीबाग व रामगढ़ के घर-घर पर फहराएगा तिरंगा: सांसद

हजारीबागदेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री जी के आह्वानुसार इसके तहत 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घर और सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगाना है। इस अभियान को लेकर हज़ारीबाग लोकसभा व झारखण्ड समेत समस्त देश में उत्साह है।
सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ में इस अभियान को विशाल स्तर पर मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके द्वारा क्षेत्र के सभी मंडलों में हज़ारों तिरंगों का वितरण करवाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता तिरंगों को हर मंडल में पहुंचा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने में जनता का भी भरपूर साथ व सहयोग मिल रहा है।
जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारा देश स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना तिरंगे के साथ हमारे संबंध को और दृढ़ करता है। साथ ही यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो बलिदान दिए हैं।यह अभियान उनके प्रति सम्मान को भी व्यक्त करता है। उन्होंने हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा अवश्य बनें और अपने घर व सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर तिरंगा लगाएं।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …