Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अजय राय ने चलाया जन जागरण अभियान

रांची। हर घर तिरंगा अभियान मुहिम को सफल बनाने के लिए अजय राय ने जनजागरण अभियान चलाया।
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री अजय राय के नेतृत्व में आम जनता के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया और आगरा किया गया कि हर व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाय।अजय राय ने लालपुर, थड़पखना,अलबर्ट एक्का चौक,शहीद चौक में लोगो से मिलकर इस अभियान में जुड़ने की अपील की । इस अवसर पर अजय राय ने कहा की आज़ादी का अमृत महोत्सव का यह 75 वा साल हम सबो के लिए काफी महत्वपूर्ण और ऎतिहासिक है और हमारा झारखंड राज्य ही नही बल्कि देश के साथ साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच काफी हर्ष और उल्लास है और वो भी किसी न किसी तरीके से इस समय का गवाह बनने का प्रयास कर रहे है। इस अवसर पर युवराज पासवान मुकुल कुमार राजेश प्रजापति देव आनंद राय संजीत कुमार वीर बहादुर आलोक झा आदि साथ थे।

Check Also

हजारीबाग में अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

🔊 Listen to this हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर बंशीलाल चौक स्थित एक …