Breaking News

भाजपा कटकमदाग मंडल ने 54 फिट लंबे तिरंगे के साथ निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक मनीष जायसवाल हुए शामिल

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लोगों से किया अपील

हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी कटकमदाग मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को कटकमदाग प्रखंड के कूद आश्रम से 54 फिट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाला।

जिसमें विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। 54 फीट लंबे तिरंगे को उन्होंने भी अन्य लोगों के साथ लहराते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश लोगों को दिया।

इस यात्रा में बच्चे, नौजवान और महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के जोशों जुनून में डूबे नजर आए और स्वतंत्रता सेनानियों के नारे जयकारे के साथ भारत माता की जय गूंज और जय हिंद के बोल से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया ।

 

मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उन्हें याद करते हुए आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाए ।

मौके पर विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव,कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, प्रभारी कैलाशपति ओझा, उपाध्यक्ष कमल साहू, हुलाश प्रसाद कुशवाहा, उपप्रमुख विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष लखन गोप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय गिरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीलावती देवी, महामंत्री अरुण कुमार राणा,

उषा रुंडा, सपना देवी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, पीयूष राणा, रोहन साव, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील मालाकार, दिलीप साव, रंजीत कुमार, राजन शर्मा, अभिषेक कुमार यादव, धीरज कुमार, सागर कुमार, उमेश पासवान, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

 

Check Also

हजारीबाग में अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

🔊 Listen to this हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर बंशीलाल चौक स्थित एक …