Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने शहर में निकाली प्रभात फेरी

रामगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में घर-घर झंडा कार्यक्रम के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,श्री राज काम्प्लेक्स नेहरू रोड रामगढ़ कैन्ट की ब्रह्माकुमारी श्वेता बहन ने संस्था से जुड़े सभी भाई बहनों के साथप्रभात फेरी कर लोगो को संदेश दिया कि सभी अपने-अपने स्थान में तिरंगा जरूर लगाये।


किसी देश का आधिकारिक झंडा उस देश का प्रतीक होता हैं। यह प्रतीक एक ही छवि में देश के अतीत वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। हमारा तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है।

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के सम्मान एवं गौरव तथा पवित्रता
का प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें स्वतंत्रता के लिए वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाते हैं।विश्वशांति का पाठ पढाते हैं। हम स्वराज्य अधिकारी थे।सम्पूर्ण पवित्र व शक्ति सम्पन्न थे।

यदि पुनःअपने मूल स्वरूप व स्वधर्म ज्योतिबिन्दु व शांति, आनंद, प्रेम, दया करूणा को पहचान कर हम इस माया अर्थात विकृतियों के अधीनता को समाप्त कर दें।तब ही सच्चा स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे। तब ही हमारा देश सम्पूर्ण विश्व में सच्चा सम्मान प्राप्त करेगा।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …