Breaking News

रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया

रामगढ़। आज 14 अगस्त को रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजादी की 75 वी वर्षगांठ पूर्ण होने पर आजादी की अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बैंड बाजा तिरंगा झंडा एवं तिरंगा बैच लगा कर सभी अतिथि का स्वागत के साथ रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी एवं क्रिकेट खिलाड़ियों गर्ल्स एंड बॉयज ने बहुत ही गर्मजोशी से देश की आजादी को मनाया।

देश के वीर शहीदों को नमन किया। सभी ने गांधी जी की प्रतिमा एवं सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया कार्यक्रम के शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ मोहम्मद जावेद अहमद साहब सर्वप्रथम गांधी जी को माल्यार्पण किये।

रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को संबोधन करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं क्रिकेट खिलाड़ियों संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही खुशी की बात है।

75 वीं वर्षगांठ रामगढ़ के क्रिकेटरों ने इतनी जबरदस्त तरीके से आजादी का स्वागत किया। वीर शहीदों को नमन किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की युवाओं को जाना चाहिए हमें आजादी कैसे मिली। देश आजाद देश में कितने वीर शहीद हुए तिरंगा झंडा हमारा सदा ऊंचा रहे।

इसके लिए हमें देश के लिए देश हित में कार्य करने की आवश्यकता है। नई पीढ़ी जब आजादी के अमृत महोत्सव मनाने एकत्रित हुए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन,कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहू, सीनियर उपाध्यक्ष सुबोध पांडे, उपाध्यक्ष गिरधारी गोप, सचिव अरुण कुमार राय, सहसचिव रोहित कुमार, संयुक्त सचिव परमजीत सिंह कालरा, उपेंद्र प्रसाद सिंह, सदस्य विशाल वासुदेवा, शिवनंदन सिंह, पवन कुमार, दीपक मेवाड़, हरेंद्र राय,महेंद्र राणा एवं अन्य क्रिकेट क्लब के सचिव पंचित महतो संतोष कुमार रवि मुंडा शिवम कुमार अनिल कुमार चौधरी मनोज सिंह इत्यादि सैकड़ों क्रिकेटरों ने गर्ल्स एंड ब्वॉय शामिल हुए।

गांधी चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर सुभाष चौक पर माल्यार्पण करते हुए छावनी फुटबॉल मैदान में समापन हुआ। छावनी फुटबॉल मैदान में क्रिकेट के बड़े पदाधिकारियों ने क्रिकेटरों को देश के आजादी के बारे में संबोधन किए तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन आरसीए सचिव अरुण कुमार राय ने किया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …