Breaking News

आरोग्य भारती की प्रांतीय योजना बैठक संपन्न

स्वस्थ जीवनशैली के माध्यमसे रहें निरोग : आरोग्य भारती

रांचीआरोग्य भारती की झारखंड प्रांतीय योजना बैठक आज हिनू स्थित विद्या विकास समिति के सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें झारखंड में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी पर चिंता व्यक्त की गई और पूरे प्रांत में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य जागरण का कार्य चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भोलानाथ ने कहा कि आरोग्य भारती भारतीय स्वास्थ्य चिंतन के आधार पर पूरे देश में जागरूकता का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगी चिकित्सा व्यवस्था के कारण आम व्यक्ति प्रभावित हो रहा है।

आरोग्य भारती का प्रयास है कि स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से लोग निरोग बने रहें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रकल्प एवं कार्यकर्ता खड़े कर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

प्रांत संरक्षक प्रवीण प्रभाकर ने आरोग्य भारती की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी कार्यपद्धति भारतीय स्वास्थ्य चिंतन पर आधारित है। यह सभी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति समभाव रखती है।


बैठक में द्वितीय सत्र में जिला आधार पर टोली बनाकर अलग अलग बैठक हुई जिसमें अगले वर्ष की कार्ययोजना तय की गई तथा विगत वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में स्वामी मुक्तिरथ को मधुमेह योग प्रबंधन, डॉ अभिषेक सिंह को स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रीमती रमा सिन्हा को महिला कार्य आयाम का प्रांतीय संयोजक, नरेश प्रसाद को रांची महानगर एवं अनिल महतो को ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रांत अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता की एवं प्रांत सचिव डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डीन डॉ अमिताभ कुमार, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ देबरती चट्टोराज, जयप्रकाश नारायण, विजय कुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ आर. एन. प्रसाद, राजेश शर्मा, जगदम्बी मंडल, चंदन झा आदि उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …