Breaking News

चिल्ड्रन पाराडाइज हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

उरीमारी: चिल्ड्रन पाराडाइज हाई स्कूल उरीमारी के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष नकुल प्रजापति के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया। संथाली एवं माय लव इंडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम को उपस्थित अभिभावकों ने काफी प्रशंसा किया।

विद्यालय के अध्यक्ष नकुल प्रजापति एवं उपाध्यक्ष सोहन साव ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। विद्यालय के संचालक राजेंद्र महतो ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। विद्यालय में तकनीकी शिक्षा हेतु एक नया कंप्यूटर सिस्टम का उद्घाटन किया गया।

विद्यालय के प्रभारी फुलमुनी मुर्मू, शिक्षक नित्यानंद, सुभाष कुमार, शिक्षिका रूबी कुमारी, बेबी कुमारी, सिकंदर सोरेन, परमेश्वर प्रजापति, जगदीश प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …