Breaking News

मांडू के हेसागड़ा में फागु बेसरा ने किया झंडोत्तोल

मांडू (रामगढ़)। आज 15 अगस्त को 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मांडू में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हेसागढा सचिवालय प्रांगण में झंडोत्तोलन के पश्चात एक सौ मीटर तिरंगा झंडा का फ्लैग मार्च पंचायत के मुखिया एतवा मांझी के नेतृत्व में निकाला गया।

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस तिरंगा यात्रा में पंचायत के जन प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सनु मदन सोरेन, पंचायत सचिव प्रभु नाथ महतो, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, रोजगार सेविका, स्वयंसेवक, आंगनवाड़ी सेविका, विधालय के शिक्षक शिक्षिका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, पंचायत अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं , प्रबुद्ध नागरिक, समाजिक कार्यकर्ता, छात्र नौजवान, किसान मजदूर और पंचायत के चारों राजस्व ग्राम के ग्रामीण इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शामिल हुए।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …