Breaking News

रामगढ़ : नगर परिषद कार्यालय में सब कुछ नहीं चल रहा ठीक ठाक

  • नगर परिषद क्षेत्र के सभी कर्मचारी हड़ताल पर
  • नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से हो गई ठप
  • अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

रामगढ़। नगर परिषद रामगढ़ के स्वच्छता कर्मचारी अपनी 3 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार 8 सितंबर से हड़ताल पर चले गए हैं। अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर सभी स्वच्छता कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं। भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर परिषद रामगढ़ के कर्मचारियों ने रामगढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पिछले दिनों तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा था।

रामगढ़ नगर परिषद के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं

भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया था कि नगर परिषद के पर्यवेक्षक जमादार वाहन चालक एवं सफाई कर्मियों का झारखंड सरकार के द्वारा लागू न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की जाए। नगर परिषद रामगढ़ के सभी स्वच्छता कर्मचारियों को रक्षा बीमा नगर परिषद द्वारा शीघ्र ही कराया जाए। कोरोना काल के समय बोर्ड द्वारा पारित किया गया प्रोत्साहन राशि 2000 प्रतिमाह मासिक वेतन के साथ जोड़कर शीघ्र दिया जाए। लेकिन रामगढ़ नगर परिषद द्वारा यूनियन की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन ने 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया। जिसके तहत 8 सितंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। रामगढ़ नगर परिषद के सभी वार्ड दो के साफ सफाई कार्य बंद है। रामगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण रामगढ़ नगर परिषद का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। बताया गया कि रामगढ़ नगर परिषद के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं।यहां के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल पर गए प्रमुख यूनियन के पदाधिकारी

भारतीय कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष संजय ठाकुर उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी सचिव विक्रम जोशी उपसचिव सुमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष डब्ल्यू करमाली कार्तिक राम प्रकाश राम सुनील बेतिया शमीम अख्तर आर्यन जी राजेंद्र ठाकुर आदि कर रहे हैं।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …