Breaking News

डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

बरकाकाना (रामगढ़ ) : डीएवी बरकाकाना के तीनों संकाय के बच्चे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नया नगर बरकाकाना कॉलोनी में भ्रमण किया।

इस दौरान बच्चों ने देश प्रेम के गीत गाए और नारे लगाए। विद्यालय के बच्चे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान में भ्रमण करके लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
इसके पश्चात विद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका विषय 75 वर्ष की यात्रा था।
बच्चों ने कश्मीर के नृत्य को प्रस्तुत कर यह बतलाने की कोशिश की कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत आज उत्सव मना रहा है देश के कोने कोने में यशस्वी प्रधानमंत्री के आहवान पर घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एनसीसी के बच्चों के साथ मार्च पास्ट किया सबसे पहले विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के पश्चात देश प्रेम से संबंधित गीत ने सबका मन मोहा जिसका शीर्षक था लहरा तिरंगा प्यारा।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का कार्यक्रम इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि बच्चे पिछले कई दिनों से चलने वाले कार्यक्रम के तहत यह जान पाए कि जब देश आजाद हुआ था उससे पहले देश के विभाजन का दंश किस प्रकार हम लोगों ने झेला था।

कितने संघर्ष के पश्चात आज हम इस मुकाम पर खड़े हुए। इसलिए हमें अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरुक होना सीखना चाहिएनहीं तो कठिनाई से मिली हुई यह आजादी धीरे धीरे अपना मायना खो देगा। इस अवसर पर सत्र 21- 22 के तीनों संकाय एवं वर्ग दशम में 90% से अंक पाने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया और अभिभावकों को उनके त्याग के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर वर्ग दशम में हिंदी विषय में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेखिका एवं समाज सेविका सुधा आदेश के द्वारा प्रतिवर्ष प्रदत करवाया जाने वाला पुरस्कार भी दिया गया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …