Breaking News

पूर्व आईपीएस अधिकारी सह जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने रांची पंहुचे सदर विधायक

कहा समाज और क्रिकेट जगत के लिए उनका निधन है अपूरणीय क्षति

हजारीबागपूर्व आईपीएस अधिकारी सह जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष सह जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का हृदय गति रुकने से रांची के सेंटविटा अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से मर्माहत सदर विधायक मनीष जायसवाल उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को राजधानी रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम परिसर पंहुचे जहां उनका पार्थिव शरीर को रखा गया था। विधायक मनीष जायसवाल ने इनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर नमन किया एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से दिवंगत के आत्मा की शांति की कामना भी की ।
अमिताभ चौधरी झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पदों पर कार्य कर चुके थे। उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। झारखंड में क्रिकेट को इन्होंने नया आयाम दिया ।

 

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …