Breaking News

झारखंड जनक्रांति मोर्चा जोरावर महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार

मेदिनीनगर: झारखंड जनक्रांति मोर्चा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया।  विभा सिंह सामाजिक कार्यकर्ता को झारखंड जनक्रांति मोर्चा जोरावर पार्टी का झारखंड प्रदेश महीला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान ने रांची के तुपुदाना में आयोजित केंद्रीय कार्यालय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष मनोरंजन घोष के द्वारा नियुक्त किया।


साथ ही 15 दिनों के अंदर संगठन को विस्तार ,प्रचार-प्रसार एवं झारखंड के तमाम जिलों में जिला महिला टीम गठन की जिम्मेवारी सौंपी गई ।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान ने अपने कहा कि विभा सिंह युवा तुर्क महिला है जो सामाजिक सेवा में पूर्व से ही जुड़ी हुई है।इन जैसे युवा महिला बहनों के आने से पार्टी और मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि झारखंड के अस्मिता को बचाने में प्रमुख मुद्दों को उजागर करने में और जनता के हितों में सदैव तत्पर रहते हुए पार्टी के जनाधार को झारखंड में मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही साथ दिए हुए कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे ।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …