Breaking News

सुविधा विहीन क्षेत्रों को निगम से बाहर करे सरकार : रुचि

मेदिनीनगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बारा लोटा शाखा की बैठक उदय तिवारी के अध्यक्षता में की गई। संचालन नौजवान संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने किया। इस मौके पर भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी उपस्थित ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संगठनात्मक रूप से शाखा का सम्मेलन होता है। जिसमें आम लोगों की जन समस्याओं पर विचार किया जाता हैं।आज नगर निगम बनने के बाद बारालोटा निगम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपेक्षित किया जा रहा है। होल्डिंग टैक्स के नाम पर करोड़ों रुपया इलाके से पैसा ले लिया गया। लेकिन सुविधा देने के नाम पर सिर्फ झुनझुना थमाया दिया गया। सुविधा विहीन नए क्षेत्रों को निगम क्षेत्र से सरकार बाहर करे। वार्ड नंबर 6 में जो भी सड़क बना वह इस हल्की सी बरसात में खराब हो गया। वहीं गरीबों को मिलने वाला आवास योजना से लोग वंचित है। उन्होंने कहा कि लाभुको से कमीशन लेकर उनको योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। वही बिजली का तार जमीन से झूलता हुआ नजर आ रहा है। निगम के द्वारा क्षेत्र में जो इक्का-दुक्का लाइट लगा वह पहले ही खराब हो गया है। सर्वसम्मति से मृत्युंजय तिवारी को बारालोटा शाखा सचिव एवं उदय तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में प्रेम चंद तिवारी, दुर्गा तिवारी, आशीष पांडे, विनय कुमार पांडे, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, रिंकू तिवारी, करीमन शुक्ला ,सत्येंद्र तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, सुशील पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …