Breaking News

चरही में हरे राम हरे कृष्णा अखंड कीर्तन का आयोजन

चरही : चुरचू प्रखंड के हेन्देगढा पंचायत पंच मंदिर धाम स्थित शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को हरे राम हरे कृष्ण के जाप के साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ। अखंड कीर्तन शुरू करने से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कीर्तन मंडली के सदस्यों के द्वारा इसकी शुरूआत की गई। समाजसेवी परमेश्वर महतो ने कहा कि भगवान के नाम के जाप से वातावरण शुद्ध होता है। लोगों का कल्याण होता है।

लोगों की हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। इस तरह के कार्यक्रम होने से भाईचारा आपसी प्रेम बढ़ता है। इस कार्यक्रम को सफल करने में हेन्देगढा गांव का सहयोग काफी रहा। अखंड मे समाजसेवी परमेश्वर महतो रामेश्वर महतो दशरथ महतो लाल मोहन महतो विष्णु महतो धनराज महतो जय कुमार महतो लाटे महतो नंदलाल महतो धनेश्वर रजवार राजकुमार खेमलाल महतो रविदास जगरनाथ महतो संदीप महतो जगदेव महतो अनिल महतो राजू महतो शिक्षक प्रेम सर कैलाश महतो लोकनाथ महतो सुरेश महतो भक्सू महतो राजेश महतो हित लाल महतो गोविंद महतो फुलेन्दर कुमार महतो लोकनाथ महतो अखिल महतो रवि महतो सुरेश महतो काशीनाथ महतो कीर्तन मंडली सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। समाजसेवी रामेश्वर महतो ने बताया कि अखंड की शुक्रवार 1:30 बजे समाप्त होगा।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …