Breaking News

पासवा ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची। प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के पूर्व संध्या पर आज कांके रांची स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल बूढ़ाबागी में श्रद्धांजलि संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई एवं स्कूली बच्चों के लिए चित्रांकान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर भारत रत्न को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को अधिकार देने और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के क्षेत्र में जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजीव गांधी जब युवा थे, तो उन्होंने युवाओं के सपने को समझा था और उसे पूरा करने और सामाजिक बदलाव में तकनीकी एवं संचार के महत्व को समझते हुए कई बड़े कदम उठाये थे, जिसके तहत गांवों में संचार तंत्र का नेटवर्क बनना शुरू हुआ। इस संचार क्रांति में पीसीओ की बड़ी भूमिका रही। देश में टेलिफोन नेटवर्क का जाल फैला। इस दौरान दूरसंचार, जल, शिक्षा, प्रतिरक्षण, डेयरी और ऑयल सीड से जुड़े छह मिशन की शुरुआत की गयी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की एक बहुत बड़ी देन कंप्यूटर क्रांति की है। उनके प्रधानमंत्रित्वकाल में ही भारतीय रेल सेवाओं का कंप्यूटरीकरण हुआ। रेलवे के टिकट कंप्यूटर से निकलना शुरू हुए।
प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के लिए जो सबसे बड़ा काम किया, उसके तहत लोकतंत्र में यवाओं की भागीदारी सुनिष्चित करने के लिए वोट देने की उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल कर दिया गया। इसके अलावा देश की पंचायती राज व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही। किशोर शाहदेव ने कहा कि राजीव गांधी ने ही ग्रामीण इलाकों की प्रतिभा को सामने लाने के उद्देष्य से नवोदय विद्यालय की स्थापना की और नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग वर्गाें में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के बच्चों के बीच राजीव गांधी के चित्र निर्माण को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता तीन ग्रुप में कराई गई, जिसमें 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए में कक्षा 1 से 5 के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें पहला स्थान निरंजन मुण्डा, दूसरा स्थान जाहिद अंसारी व तीसरा स्थान मोजम्मिल अंसारी को प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें पहला स्थान तहरीर परवीन, दूसरा स्थान स्मृति कुमारी,तीसरा स्थान रफीक आलम को मिला जबकि ग्रुप सी में कक्षा 9 एवं 10 में पहला स्थान आफरीन परवीन,दूसरा स्थान फरहाना परवीन व तीसरा स्थान नेसार अंसारी को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को पासवा के सचिव मेंहुल कृष्णा ने नगद राशि देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं विधालय के 10 वीं में उत्कृष्ट बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। राजीव गांधी के जीवनी पर उत्कृष्ट संबोधन के लिए कक्षा 9 की छात्रा शादिया इशरफ एवं कक्षा 10 की छात्रा नाजिया परवीन को भी मेडल प्रदान किया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन अल्ताफ अंसारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य सह पासवा रांची जिला महासचिव राशीद अंसारी ने किया।
स्कूली बच्चों ने राजीव गांधी की उपलब्धियों को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया एवं संगीत के माध्यम से उनके कार्यों को याद किया।कार्यक्रम में रतन नाग, फैयाज खान, सलमान अंसारी,बरखा कुमारी, तबस्सुम खातुन,नुसरत परवीन,सलमा खातून,फरहा नाज, नुरुल्लाह अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …