Breaking News

रामगढ़ में जय मां सरना वेलफेयर ट्रस्ट ने की बैठक 

रामगढ़ । जय मांं सरना ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को कोयरी टोला में निरंजन मुंडा के आवास पर शुक्रवार को जय मां सरना वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक की गयी।

बैठक की अध्यक्षता निरंजन मुंडा व संचालन सुनील सिंह मुंडा ने किया़ बैठक में निर्णय लिया गया कि करमा के पूर्व संध्या में ट्रस्ट का उदघाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कल्याण मंत्री अर्जून मुंडा, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा होंगे़ इसके अलावे सम्मानित अतिथि में एलआरडीसी खुंटी जितेंद्र मुंडा, जेई संजय मुंडा, प्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा दीपका मानकी , केंद्रीय अध्यक्ष आदिवासी जन परिषद प्रेम शाही मुंडा, जिप अध्यक्ष रामगढ सुधा चौधरी, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो होंगे़ इसकी तैयारी को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी़ बैठक में मुखिया किशुनराम मुंडा, भिखारी पहान, चंदु मुंडा, गीता देवी, सोमरी देवी, सबिता देवी, डालचंद सिंह मुंडा, नितेश मुंडा, मनीदेव मुंडा, योगेंद्र मुंडा, सुगवा देवी आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे़

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …