Breaking News

कमांडर कर्नल हरमीत सिंह ने किया डीएवी बरकाकाना में एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण

बरकाकाना (रामगढ़ ) : एनसीसी 22 बटालियन के कमांडर कर्नल हरमीत सिंह ने डीएवी बरकाकाना के एनसीसी कैडेट का निरिक्षण किया। इससे पूर्व स्कूल प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. उर्मिला सिंह ने कर्नल हरमित सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी के बच्चों ने कर्नल सहित स्कूल प्राचार्या को अमर जवान ज्योति तक लाया। जहां अमर जवान ज्योति पर पुष्प चढ़ाकर सम्मान किया गया। एनइओ लेफ्टिनेंट संतोष गुप्ता ने कर्नल हरमीत सिंह एवं प्राचार्या को पौधा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 22 कोर के कमांडर कर्नल हरमीत सिंह रामगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी पढ़ाई केवी रामगढ़ में हुई जहां वे स्वयं उनकी सिनियर थी। मुझे पूरा विश्वास है कि कर्नल हरमीत सिंह एनसीसी के विकास के लिए हरसंभव मदद करेंगे।

इस दौरान कर्नल बच्चों के साथ रूबरू हुए। उनके बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिए। उन्होंने बच्चों को कहा कि अनुशासन की बुनियाद इच्छाशक्ति है। इसलिए हमें अपने इच्छाशक्ति को मजबूत करना है। देश की सेवा का अर्थ उस समर्पण भाव से है जहां किसी भी कार्य को करने वाले पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कार्य को करते हैंं। मौके पर मुख्य रूप से डीएवी रजरप्पा प्राचार्य एचके झा, नायक सूूबेदार पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …