Breaking News

सौंदा डी मेन रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क घंटे भर जाम

स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर हटाया पेड़ 
भुरकुंडा ( रामगढ़): तेज आंधी में शनिवार की सुबह सौंदा डी में एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे पतरातू-भुरकुंडा वाया सौंदा डी मार्ग लगभग एक घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोग ने पूरी तत्परता के साथ पेड़ की कटाई-छंटाई कर पेड़ को किनारे किया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। वहीं सौंदा डी में भारी बारीश और तेज आंधी में कई पेड़ गिरने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल पेड़ गिरने से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पेड़ हटाने में श्रमदान करनेवाले स्थानीय लोगों में उप मुखिया संजय भारती, संतोष कुमार, विक्की, जितेंद्र, कमलेशगुप्ता, राजू साव, मिन्हाज, डब्लू सहित अन्य शामिल रहे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …