Breaking News

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

रांची : पंचायती राज, सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के 78 वें जन्म जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोरंडा स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में उन्हें नमन किया, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए आलोक दूबे ने कहा 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखने वाले आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने वाले राजीव जी दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे।
संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, नवोदय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा का प्रसार,महिला सशक्तिकरण, पूरे देश में टेलीफोन का जाल बिछाना,रेलवे का कंप्यूटरीकरण, युवाओं छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले देश को दुनिया के मानचित्र पर आगे रखने में सहायक साबित हुआ तो उनके कड़े फैसले पंजाब,असाम व मिजोरम का समझौता, श्रीलंका में शांति सेना का भेजना महत्वपूर्ण रहा।देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
इस मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप कुमार,पप्पू पासवान,अनूप कुमार,अशोक कुमार साहू, रामविलास सिंह, नारायण पंडित,अजय कुमार,टुनटुन साह,आयुश कुमार,दशरथ पासवान,मेंहुल कृष्णा मुख्य रुप से शामिल थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …